{"_id":"6987442e8335f8c4f806064c","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-roorkee-news-c-5-1-drn1027-896176-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर हुए एक और सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात को हुए हादसे में अज्ञात वाहन ने फैक्टरी से घर लौट रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के फरकपुर गांव निवासी अशोक (48) लक्सर स्थित टायर फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार को वह ड्यूटी आया था। रात को शिफ्ट पूरी होने पर वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान गंगनौली गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। आसपास के राहगीर और फैक्टरी कर्मचारी मौके पर आ गए। अशोक को स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से उसे रुड़की के अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन चालक की पहचान की जा रही है।