{"_id":"62d2e1ec76f32414a7730e3c","slug":"bholenath-will-become-the-shield-of-friend-police-roorkee-news-drn417385264","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलेनाथ बनेंगे मित्र पुलिस की ढाल, नहीं होगा कोई बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलेनाथ बनेंगे मित्र पुलिस की ढाल, नहीं होगा कोई बवाल
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में बवाल या विवाद रोकने के लिए भगवान भोलेनाथ मित्र पुलिस की ढाल बनकर रक्षा करेंगे। कांवड़ यात्रा में हादसा या विवाद में कांवड़ जमीन पर गिरने के बाद शिवभक्त उग्र हो जाते हैं। शिवभक्तों को शांत करने के लिए पुलिस अपनी ओर से उन्हें कांवड़ और गंगाजल भरकर देगी। इसके लिए जिले के सभी थानों और कोतवाली में पांच-पांच कांवड़ रखी गई हैं।
वैसे तो पुलिस-प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जाते हैं। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस अधिकारी से लेकर अधीनस्थ दिनरात दौड़ भाग करते हैं। शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। इन सबके बावजूद पुलिस भगवान भोलेनाथ की शरण लेती है।
कांवड़ यात्रा में कोई अनहोनी और बवाल न हो इसके लिए मित्र पुलिस ने भगवान भोलेनाथ को एक नए अंदाज में अपनी ढाल बनाया है। अक्सर देखा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के साथ हादसा या अनहोनी हो जाती है। इसकी वजह से उनकी कांवड़ जमीन पर गिर जाती है। ऐसे में शिवभक्त उग्र हो जाते हैं और विवाद या बवाल की स्थिति पैदा हो जाती है। इसे संभालना कई बार पुलिस के सामने चुनौती बन जाता है। इस बार ऐसी स्थिति आने पर पुलिस शिवभक्तों को अपनी ओर से गंगाजल के साथ सजी हुई कांवड़ देगी।
विज्ञापन
नहीं टूटेगा शिवभक्तों का मनोबल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आस्था और मन्नतों के साथ शिवभक्त सैकड़ों किलोमीटर दूर से चलकर हरिद्वार गंगाजल लेने आते हैं। ऐसे में अगर उनकी कांवड़ किसी हादसे या अनहोनी का शिकार हो जाती है तो उनका मनोबल टूट जाता है। ऐसी स्थिति में उनका मनोबल न टूटे और आस्था पर ठेस न पहुंचे इसके लिए यह प्रयोग किया जा रहा है।
पुलिस की ओर से इस बार यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। कहीं पर शिवभक्तों के साथ कोई ऐसा हादसा होता है तो पुलिस उन्हें अपनी ओर से पूरी तरह से सजी और गंगाजल से भरी हुई कांवड़ उपलब्ध कराएगी। ऐसी स्थिति में शिवभक्तों की आस्था को भी ठेस नहीं पहुंचेगी।-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात