फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhima army finished the strike in Kaliyar

कलियर में भीम आर्मी ने किया धरना समाप्त

Wed, 12 Feb 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bhima army finished the strike in Kaliyar
पिरान कलियर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्ति की घोषणा करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
संशोधन नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में चल रहे भीम आर्मी भारत एकता मिशन का धरना समाप्त हो गया। मिशन के कार्यकर्ताओं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर 12 दिन से चले रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा की। इस घोषणा से पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि सीएए वापस होने तक विभिन्न माध्यमों से इसका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भीम आर्मी ने एक फरवरी से पिरान कलियर में सीएए के विरोध में धरना शुरू किया था। इस धरने में हर रोज बड़ी संख्या में मुस्लिम और अनुसूचित जाति के समाज के लोग पहुंच रहे थे। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कृष्णानंद पंत को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्ति की घोषणा कर दी। ज्ञापन में कहा गया है कि यह कानून संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ है। ज्ञापन में सीएए वापसी की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद महाजन, जिला प्रभारी मेहरबान, मोईन, दिलशाद पंथी, प्रवेज सुल्तान सहेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed