फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhakiyu Tomar's demonstration against the scam in the bank

बैंक में घोटाले के विरोध में भाकियू तोमर को कोतवाली पर प्रदर्शन

Fri, 15 Jul 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar's demonstration against the scam in the bank
रुड़की स्थित पनियाला पीएनबी बैंक में हुए घोटाले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गंगनहर कोत? - फोटो : ROORKEE
पनियाला स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ गंगनहर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अजब सिंह ने कहा कि कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पनियाला चांदपुर में चार माह पहले बैंक के पूर्व प्रबंधक समेत अन्य ने मिलकर ग्रामीणों से योजना के नाम पर करोड़ों रुपये ले लिए। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने तक सीमित है। न आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है और न ही ग्रामीणों की रकम वापस दिलवाने के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को संबोधित एक ज्ञापन कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल को सौंपा। इसमें बैंक घोटाले के मामले में कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पुलिस लोगों को न्याय न दिलाकर उनका शोषण कर रही है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस एवं सीपीयू चेकिंग के नाम पर किसानों समेत आमजन का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश मामलों में पुलिस क्रॉस केस दर्ज कर मामलों को दबाने की कोशिश कर रही है। ज्ञापन में पुलिस की मिलीभगत से नदियों से होने वाले खनन पर भी रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वाले किसानों में गुलशेर, मुख्तियार, रणदीप राणा, राशिद राव, मुर्तजा राव, अकरम राव, इमरान, गफ्फार, हुसैन, इस्लाम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed