फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhakiyu locked the committee office

भाकियू ने समिति कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 24 Dec 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu locked the committee office
झबरेड़ा स्थित बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति में फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाकर धरना प्रद? - फोटो : ROORKEE
भाकियू (क्रांति) के कार्यकर्ताओं ने बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति झबरेड़ा में फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाते हुए धरना दिया। हंगामे के बाद समिति कार्यालय पर ताला जड़ दिया। सोमवार को सहायक निबंधक और सहायक रजिस्ट्रार की मौजूदगी में ही भाकियू ने ताला खोलने का एलान किया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा स्थित बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति में चार युवकों की कुछ समय पूर्व नियुक्ति की गई थी। इन नियुक्तियों को लेकर समिति बोर्ड के निदेशकों में भारी विरोध चल रहा था। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता समिति के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने समिति के चेयरमैन और सचिव को बोर्ड की बैठक कर फर्जी नियुक्ति रद्द करने को कहा, लेकिन चेयरमैन इस पर सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन

ऐसे में भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। मामला बढ़ा तो भाकियू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दफ्तर से सबको बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। सहायक निबंधक मानसिंह से फोन से वार्ता की तो उन्होंने सोमवार को समिति कार्यालय पहुंचकर उचित करवाई करने का आश्वासन दिया। समिति चेयरमैन राहुल ने बताया कि नियुक्तियां नियमानुसार की गई हैं। वहीं, धरने का समर्थन समिति के सात निदेशकों ने भी किया। इस दौरान निदेशक सुशील कुमार, रविंद्र कुमार, बबली देवी, सुदेश देवी, बबलू, बाबूराम, कमलदीप, महकार सिंह, भाकियू प्रदेश संयोजक सतीश चौधरी, परवीन, विनोद प्रजापति, रमेश चौधरी व अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed