{"_id":"6140e7428ebc3e88b87e409a","slug":"bhakiyu-gheraoed-the-joint-magistrate-s-office-roorkee-news-drn390406597","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द ही समस्या का समाधान करने की मांग की। जेएम ने जल्द समस्या का हल करने का अश्वासन दिया।
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मंगलौर के मोहल्ला टोली में तालाब की भूमि खाली कराए जाने, सलेमपुर गांव में फैक्टरियों से प्रदूषण फैलने से निजात दिलाने, पांच वर्ष से अधिक से जमे राशन डीलरों को हटाकर नए डीलरों को लाइसेंस देने और सलेमपुर राजपूताना रुड़की वार्ड नंबर 23 में सड़कों पर अवैध रूप से स्लैब डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का हल कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विकास सिंह सैनी, प्रदेश महासचिव जावेद अली, विनोद प्रजापति, प्रवीण चौधरी, कुशल सैनी, मुकेश पुंडीर, इंतजार, इस्तेखार, सुलेमान, फुरकान, अब्दुल वाली, शेर अली व हाजी भूरा आदि शामिल रहे।