फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bank employee dies due to vehicle collision on Solani river bridge

Roorkee News: सोलानी नदी पुल पर वाहन की टक्कर से बैंक कर्मी की मौत

Mon, 03 Mar 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bank employee dies due to vehicle collision on Solani river bridge
सोलानी नदी के पुल पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बैंक कर्मचारी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवाजी कॉलोनी, बूचड़ी रोड, मिलापगर ढंडेरा निवासी अतुल गिरी (28) हरिद्वार स्थित एक निजी बैंक में फाइनेंस विभाग में नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से किसी काम से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह सोलानी नदी पुल पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में दो बहनों में इकलौते थे अतुल



रिश्तेदारों ने बताया कि अतुल की दो बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी है जबकि एक ही एक सप्ताह पहले ही सगाई हुई है। अतुल दोनों बहनों के अकेले भाई थे। बताया कि अतुल मूलरूप से गांव गोधना, थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed