{"_id":"62d5a06d1873fc1ee4498949","slug":"bangladeshi-returned-amidst-security-after-ziyarat-roorkee-news-drn4175830199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियारत के बाद सुरक्षा के बीच लौटे बांग्लादेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियारत के बाद सुरक्षा के बीच लौटे बांग्लादेशी
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच बांग्लादेशियों को पिरान कलियर में जियारत कराई। सुरक्षा को लेकर एलआईयू भी पूरी तरह से अलर्ट रही। जियारत करने के बाद बांग्लादेशियों का जत्था वापस अपने देश लौट गया।
85 बांग्लादेशियों का एक जत्था रविवार को पिरान कलियर में जियारत करने के लिए रुड़की पहुंचा था। उनके जियारत पर आने को लेकर स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया। पुलिस की ओर से सभी बांग्लादेशियों को रुड़की बस अड्डे के पास अलग-अलग होटलों में ठहराया गया। साथ ही होटल संचालक को सभी का रजिस्ट्रेशन करवाने और आईडी चेक करने के निर्देश दिए गए।
खुफिया विभाग ने जत्थे में शामिल सभी लोगों की गहनता से आईडी चेक की। सोमवार सुबह पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थे के सभी लोगों को बस से पिरान कलियर लेकर पहुंची। यहां पर सभी ने दरगाह में जियारत की। जियारत के बाद सभी को कड़ी सुरक्षा में रुड़की रेलवे स्टेशन पर लाया गया। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बांग्लादेशियों का जत्था सोमवार शाम अपने देश के लिए रुड़की से रवाना हो गया है।