फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bag scanner will check the luggage of the passengers

संदिग्ध बैग होंगे रडार पर, स्टेशन पर लगा बैग स्केनर

Tue, 19 Jul 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bag scanner will check the luggage of the passengers
रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से एक बैग स्कैनर लगाया गया है। अब स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच स्क्रैनर से होगी।
विज्ञापन

रुड़की रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में देश और विदेश से यात्री आते हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन से पिरान कलियर और रुड़की आईआईटी जैसे बड़े संस्थान जुड़े हैं। वहीं कई यात्री रुड़की रेलवे स्टेशन पर उतरकर बस और टैक्सी से धर्मनगरी जाते हैं। ऐसे में रुड़की रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी गंभीर हो गए हैं। स्टेशन को उड़ाने वाला धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रुड़की समेत हरिद्वार के सभी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा के लिहाज से रुड़की रेलवे स्टेशन संवेदनशील है। इसे लेकर रेलवे के अधिकारियों की ओर से यात्रियों के सामान की जांच के लिए स्कैनर लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। मंगलवार को अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन पर एक बैग स्कैनर लगाया गया है। अब रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के बैग और अन्य सामान की जांच स्कैनर से होगी।
विज्ञापन

पहले से लगे हैं मेटल डिटेक्टर
रुड़की रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच के लिए पहले से ही दो मेटल डिटेक्टर लगे हुए हैं। स्टेशन पर आने जाने वाले यात्री इन मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरते हैं। अब बैग स्कैनर लगने से आरपीएफ को सुरक्षा की दृष्टि से काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच के लिए बैग स्कैनर लगाया गया है। स्कैनर पर आरपीएफ के जवान तैनात होंगे। भविष्य में लक्सर रेलवे स्टेशन पर भी बैग स्कैनर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed