{"_id":"680e716aae5daf82150940a2","slug":"bag-full-of-cash-stolen-from-cement-businessmans-car-roorkee-news-c-5-1-drn1027-675655-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सीमेंट कारोबारी की कार से नकदी से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सीमेंट कारोबारी की कार से नकदी से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
एक युवक ने सीमेंट कारोबारी की कार से बैग में रखी 2.50 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवक बैग चोरी करते हुए कैद हो गया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
हरिद्वार निवासी दीपक कुमार ने सुल्तानपुर कस्बे में उनकी सरिया-सीमेंट की दुकान है। दीपक कुमार ने रविवार दोपहर दुकान के बाहर खड़ी कार में अपना बैग रखा था। इसमें 2.50 लाख रुपये की नकदी और दुकान के रजिस्टर आदि रखे हुए थे। एक युवक कार के पास आया और खिड़की खोलकर बैग उठाकर ले गया।
कुछ देर बाद दीपक कार लेकर चले तो उन्होंने बैग गायब देखा। वह दुकान पर वापस आए और सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें एक युवक कार से बैग चोरी करते हुए कैद हो गया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए युवक की पहचान कराई जा रही है।