फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Badminton: Krishna Bindiya, Divyansh, Anshika won

बैटमिंटन : कृष्ण बिंदिया, दिव्यांश, अंशिका ने मारी बाजी

Sun, 26 Oct 2025 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 26 Oct 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
Badminton: Krishna Bindiya, Divyansh, Anshika won
राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज, नारसन में हुआ आयोजन
विज्ञापन

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
नारसन। नारसन कस्बे स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के बहादराबाद, भगवानपुर, लक्सर, रुड़की एवं नारसन ब्लॉक के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य आर्यावर्त चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से हम समय प्रबंधन का निर्माण करने में सफल होते हैं। खेलों से युवाओं में आत्मबल का विकास होता है। अंडर-14 बालिका वर्ग में गुरप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अभिनव ने प्रथम, मयंक ने दूसरा, ग्रीस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम, शगुन द्वितीय और आस्था तृतीय रही। बालक वर्ग में दिव्यांश भारद्वाज प्रथम, प्रिंस द्वितीय, गौरव तीसरा रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में बिंदिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग कृष्ण ने प्रथम स्थान, खुशहाल त्यागी ने दूसरा एवं शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता नैनीताल और अंडर-17 और 19 वर्ग की प्रतियोगिता रुद्रप्रयाग में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर राजीव चौधरी, संजीव राणा, आरएल बड़ौनी, मनीष काकरान, प्रदीप कुकरेती, संतराम, पवन राना, अरविंद चौधरी, सौरभ कुमार, कार्तिक जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed