फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempted to kidnap child by luring Toffee

टॉफी का लालच देकर बच्चे के अपहरण की कोशिश

Fri, 23 Aug 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Attempted to kidnap child by luring Toffee
टॉफी का लालच देकर एक युवक ने आठ साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण करने की कोशिश की। अनजान युवक के साथ बच्चे को देख ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित तेज्जूपुर पुलिस चौकी के गांव बिनारसी निवासी गुलबाहर उर्फ मांगा का आठ साल का बेटा अरमान शुक्रवार को घर के पास ही खेल रहा था। दोपहर में एक युवक उसके पास पहुंचा और टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले जाने लगा। वह बच्चे को गांव के पास ही रेलवे लाइन की पटरियों से ले जा रहा था। इसी दौरान अनजान व्यक्ति के साथ बच्चे को देख नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने बच्चे को आवाज लगाई तो युवक रेलवे पटरी पर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। साथ ही सूचना तेज्जूपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर चौकी ले आई। चौकी प्रभारी मनोज ममगाईं ने बताया कि युवक यूपी के गोरखपुर जिले का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही गोरखपुर पुलिस से संपर्क कर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed