{"_id":"583c71ea4f1c1b0d1ede5657","slug":"attempt-to-theft-in-pnb-kalier-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी शाखा में ग्रिल तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी शाखा में ग्रिल तोड़कर चोरी का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी की कलियर शाखा में चोरी के प्रयास की घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
पीएनबी की शाखा में रविवार की रात चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी का प्रयास किया। भीतर घुसने में कामयाब रहे चोर तिजोरी नहीं खोल सके। इस दौरान बैंक के सीसीटीवी कैमरे में चोरों की सारी हरकते कैद हो गई।
सोमवार की सुबह खिड़की की ग्रिल टूटी देखकर मैनेजर तरुण कुमार का माथा ठनका। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बैंक का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी मोहन सिंह के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने खिड़की से अंदर घुसकर बैंक के काउंटर, दराज सहित अन्य जगहों की भी पड़ताल की, लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हो सका। इसके बाद उसने कैश की अलमारी खोलनी चाही, लेकिन उसमें भी सफल नहीं हो सका। आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांध रखा था। मशक्कत के बाद भी चोर के हाथ कुछ नहीं लगने पर वह थक हारकर उसी रास्ते से बाहर चला गया।
मालूम हो कि पीएनबी बैंक की कलियर शाखा में चोरी की यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी कलियर पीएनबी बैंक की सीसीटीवी कैमरे के केबिल काटकर चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन चोर उस समय भी चोरी करने में नाकाम साबित हुआ था।