फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempt to cheat officers by making fake ID of soldier

फौजी की फर्जी आईडी बनाकर अधिकारियों से ठगी का प्रयास

Fri, 09 Jul 2021 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat officers by making fake ID of soldier
रुड़की। साइबर ठग ने एक फौजी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दोस्तों और अधिकारियों से ठगी की कोशिश की। फौजी के दोस्तों ने मामले की जानकारी उसे दी तो फर्जी आईडी बनाने का पता चला। फौजी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

रुड़की निवासी एक फौजी ने पुलिस को बताया कि उसकी फेसबुक पर आईडी है। किसी ने उनके नाम और फोटो से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और दोस्तों व अधिकारियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा। दोस्तों और अधिकारियों ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके बाद फर्जी आईडी बनाने वाला बहाने बनाकर दोस्तों और अधिकारियों से रुपये मांग रहा है। ठग तरह-तरह के बहाने बनाकर दोस्तों और अधिकारियों से रुपये की मांग कर रहा है। शक होने पर दोस्तों ने फोन कर उससे जानकारी ली। इसके बाद पता चला कि किसी ने फर्जी आईडी तैयार की है। शुक्रवार को फौजी ने अधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed