फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempt to cheat by pretending that debit card is blocked

Roorkee News: डेबिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर ठगी की कोशिश

Sun, 20 Oct 2024 03:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat by pretending that debit card is blocked
I
विज्ञापन

IIसेवानिवृत्त शिक्षक से की गई ठगी की कोशिश, सूझबूझ के चलते बच गए
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त शिक्षक से डेबिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर ठगी की कोशिश की गई। गनीमत रही कि वह समझ गए और सूझबूझ दिखाते हुए ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी सुखबीर सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। शुक्रवार देर शाम को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह मुम्बई स्थित एक बैंक के मुख्य कार्यालय का अधिकारी बोल रहा है। उनके डेबिट कार्ड की अवधि समाप्त होने वाली है। उसने बताया कि शनिवार को उनका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। वह इस कार्ड को फिर से चलाना चाहते हैं तो इसका नवीनीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने बताया कि कार्ड के ऑनलाइन नवीनीकरण के लिए उन्हें कुछ औपचारिकता पूरी करनी होगी। इसपर शिक्षक ने हामी भर दी। उसने सेवानिवृत्त शिक्षक के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उसने इस लिंक को खोलकर औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा लेकिन शिक्षक को उसकी बातों पर शक हुआ और उसने फोन काट दिया। इसके बाद वह बार बार फाेन कर लिंक को ओपन करने का दबाव डालने लगा। जब इन्होंने इन्कार किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद शिक्षक ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने गंगनहर कोतवाली पुलिस से की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed