{"_id":"5f9405838ebc3e9bad3217e8","slug":"attack-on-young-man-with-an-iron-head-and-sharp-weapon-roorkee-news-drn3599834142","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर लोहे के सरिये और धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर लोहे के सरिये और धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। होटल के बाहर बाइक खड़ी करने पर मालिक ने युवक से गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर होटल मालिक ने युवक से मारपीट कर दी। साथ ही लोहे के सरिये और धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार दिलवाया। साथ ही होटल मालिक को हिरासत में ले लिया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तेलीवाला निवासी आमिर शुक्रवार को बाइक लेकर किसी काम से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो मोबाइल पर कॉल आ गई। वह एक होटल के बाहर बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगे। आरोप है कि होटल के बाहर बाइक खड़ी करने पर मालिक ने ऐतराज जताया। आमिर ने बात करने के बाद बाइक हटाने की बात कही। आरोप है कि इस पर होटल मालिक ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर सिर पर लोहे के सरिये और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में उपचार दिलवाया। साथ ही होटल मालिक को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।