फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attack on protesting against dumping dung outside the house

Roorkee News: घर के बाहर गोबर डालने का विरोध करने पर हमला

Sun, 27 Apr 2025 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Attack on protesting against dumping dung outside the house
घर के बाहर गोबर डालने से मना करने पर तीन लोगों ने पीटकर एक महिला समेत परिवार के अन्य लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली निवासी नसीर ने तहरीर देकर बताया कि 20 अप्रैल की सुबह पड़ोसी महिला गुफराना उनके घर के सामने गोबर डाल रही थी। उनकी पत्नी ने महिला को ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि महिला ने उनकी पत्नी से गाली गलौज कर दी। साथ ही मौके पर अपने पुत्र अहतशाम और अजमल को बुला लिया।




आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और पत्नी जुलेजा, पुत्र आसिफ और शाकिब पर हमला कर दिया था। इसमें तीनों घायल हो गए थे। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गुफराना, अहतशाम और अजमल के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed