फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attack in protest against drinking alcohol on handcart

हाईवे पर गड्ढे सर्विस लेन बनाने को लेकर किसानों का हंगामा

Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Attack in protest against drinking alcohol on handcart
नारसन। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेताओं ने कस्बे में हाईवे पर गड्ढे बने होने और सर्विस रोड नहीं बनाए जाने को लेकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर काम कर रहे दो इंजीनियरों को बंधक बनाकर अपने पास बैठा लिया। अधिकारियों के जल्द काम पूरा कराने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल महामंत्री अरविंद राठी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, मनोज, कृष्णपाल, सोहनवीर, राजू और सुबोध आदि ने बृहस्पतिवार की शाम नारसन कस्बे में हाईवे पर पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि नारसन कस्बे के पास गड्ढे ठीक तरह से नहीं भरे गए हैं। साथ ही हाईवे पर बिना सर्विस रोड बनाए कट बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते लोगों को घूमकर आना पड़ रहा है और रोजाना लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इस दौरान किसानों ने मौके पर काम कर रहे इंजीनियर अंकित कुमार और मुनव्वर को बंधक बनाकर अपने पास बिठा लिया। सूचना पर हाईवे निर्माण प्लानर इंजीनियर सूरज कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को जल्द ही सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed