फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attack in protest against drinking alcohol on handcart

ठेले पर शराब पिलाने के विरोध पर चौकीदार पर हमला

Thu, 09 Sep 2021 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Attack in protest against drinking alcohol on handcart
रुड़की। चाऊमीन के ठेले पर शराब बेचने और पिलाने का विरोध करना गांव के चौकीदार को भारी पड़ गया। ठेला लगाने वाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर चौकीदार से मारपीट कर दी। आरोप है कि डंडों से भी हमला कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव खंजरपुर निवासी जगदीश गांव के चौकीदार हैं। बुधवार की रात वह मलकपुर गांव से दूध लेकर घर जा रहे थे। गांव के बाहर चाऊमीन के ठेले पर उन्होंने शराब पिलाने का विरोध किया। इस पर ठेले वाले ने गाली गलौज कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर ठेले वाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जगदीश से मारपीट कर दी। इस बीच डंडों से भी हमला किया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें किसी तरह बचाया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। आरोप लगाया कि चाऊमीन के ठेले की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। ठेले पर शराब पीने वाले गांव की लड़कियों और महिलाओं पर छींटाकशी करते हैं। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल
भगवानपुर। भगवानपुर-छुटमलपुर हाईवे पर ग्राम रायपुर के निकट डिवाइडर से टकराकर कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने भगवानपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी रमेशचंद्र और महेंद्र सिंह कार से बृहस्पतिवार को देहरादून की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर चौक के पास पहुंचे तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार हाईवे किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार सवार घायलों को भगवानपुर अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संवाद
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed