{"_id":"679a71cfb1187b5c1b0f7271","slug":"attack-after-entering-womans-house-due-to-mutual-dispute-roorkee-news-c-5-1-drn1027-606559-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आपसी विवाद में महिला के घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आपसी विवाद में महिला के घर में घुसकर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट कर दी। हमले में महिला की वृद्ध सास सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली के मुकरपुर गांव निवासी महिला खुर्शीदा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 23 दिसंबर को उसका बेटा अदनान व उसका भतीजा सादिक घर के बाहर बैठकर आग में हाथ सेंक रहे थे। इस बीच वहां आरोपी नदीम व दानिश आए और आग जलाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। उनके बीच बचाव करने पर नदीम, दानिश व नूरहसन आदि ने घर में घुसकर उनके और परिजनों के साथ मारपीट की।
मारपीट में अजीज, सादिक और अदनान चोटिल हो गए थे। उस समय जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था लेकिन अगले दिन आरोपियों ने अपनी छतों पर पत्थर आदि एकत्रित कर लिए। 25 दिसंबर को आरोपियों ने सादिक पर हमला कर दिया। सादिक जान बचाने के लिए घर में घुसा तो आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। साथ ही आरोपी लाठी-डंडे, धारदार हथियार आदि लेकर उनके घर में घुस आए। यहां मौजूद उसके परिजनों को पीटना शुरू कर दिया। हमले में वह उसकी सास बानो, अशरफ, परवश, आजम, महरुन्निशां, आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों का उपचार कराने के बाद वह पुलिस के पास पहुंचीं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नदीम, दानिश, भूरा, मुनसहीर, शेर अली, अहसान और वरीश निवासीगण ग्राम मुकरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।