पहले एटीएम हुआ हैंग, फिर उड़ गए 20 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से रुपये निकालते समय अचानक एटीएम हैंग हो गया। बाद में खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने बैंक में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि यह रकम एटीएम के माध्यम से निकाली गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी हैकर ने एटीएम को हैंग कर यह रुपये निकाले हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान में तैनात कर्मचारी तेजपाल ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह शुक्रवार को सुभाषनगर पनियाला रोड स्थित एक एटीएम पर रुपये निकालने गया था। उसने दो बार 10-10 हजार रुपये की एंट्री एटीएम मशीन में फीड की, लेकिन रुपये नहीं निकले और एटीएम हैंग हो गई।
काफी देर तक जब रुपये नहीं निकले तो वह एटीएम से लौट गया। कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक जाकर सारी बात बताई। बैंक ने बताया कि एटीएम से रुपये निकले हैं। इसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि एटीएम मशीन को हैक कर उसे पहले हैंग किया गया। इसके बाद रुपये निकाले गए हैं।