{"_id":"58d162394f1c1b2e4a1a388f","slug":"atiya-s-husband-father-in-law-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिया के पति-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिया के पति-ससुर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन तलाक मामले में सुर्खियों में आई आतिया साबरी की ओर से दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके पति और ससुर को गैरजमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया ।
सुल्तानपुर निवासी आतिया साबरी (हाल निवासी सहारनपुर) की शादी जस्सोदरपुर निवासी वाजिद पुत्र शहिद के साथ हुई थी। ससुरालियों से परेशान आतिया साबरी ने अपने पति व ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मामला सहारनपुर के एसीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। इसी दौरान पति ने आतिया को तलाक दे दिया था। इस पर आतिया ने तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शरण ली। मामले में उसने पति सहित देवबंद के मदरसे आदि को भी आरोपी बनाया।
वहीं दहेज के मामले में आरोपियों की ओर से कोर्ट में हाजिर न होने के बाद कोर्ट ने गैरजमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी किए थे। एनबीडब्लू होने के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस पति वाजिद और ससुर शहिद की तलाश कर रही थी, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार रात पुलिस ने दोनों को घर से दबोच लिया। लक्सर कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि दोनों के घर पर होने की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार जेल भेज दिया।