फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   asdm gave instructions for cleanliness in school

एएसडीएम ने स्कूल में साफ सफाई के दिए निर्देश

Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
asdm gave instructions for cleanliness in school
मंगलौर क्षेत्र के उलहेड़ा गांव में विद्यालय का निरीक्षण करते एएसडीएम पूरण सिंह राणा । - फोटो : ROORKEE
अपर जिलाधिकारी (एएसडीएम) पूरण सिंह राणा ने उलहेड़ा राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को उलहेड़ा गांव पहुंचे एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्यापकों को छात्र-छात्राओं के साथ बेहतर व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जेसंस इंडस्ट्रीज के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह से स्कूल में फर्नीचर और शौचालय आदि का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया था। उनकी ओर से विद्यालय में शौचालय निर्माण, पानी के लिए वाटर कूलर, भोजन बनाने के लिए रसोई घर का निर्माण, पानी के लिए बोरवेल, विद्यालय की छत का निर्माण, स्कूल में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, मेन गेट का निर्माण, कक्षाओं में पंखे लगाने, बाउंड्री वॉल और पौधरोपण का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने कंपनी का आभार जताया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य साजिदा, विनीत कुमार, विनय कुमार, हरेंद्र सिंह, अनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
डिजिटल कक्षा का एसडीएम ने किया शुभारंभ
खानपुर। तुगलपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में रिलैक्सो फाउंडेशन प्लान इंडिया एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 25 युवाओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने डिजिटल कक्षा का शुभारंभ कर किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डिजिटल कक्षा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा से ही मनुष्य का जीवनस्तर ऊपर उठता है। रिलैक्सो फाउंडेशन के सीएसआर हेड गंभीर अग्रवाल ने कहा कि एनजीओ की ओर से खानपुर क्षेत्र के विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस दौरान सुनील डिमरी, मनोज रावत, गौरव कुमार, पार्थ, आलोक अवस्थी, समग्र शिक्षा अभियान से डॉ. संतोष चंदोला, परियोजना समन्वयक मनोज रावत, मीना रावत, रीना, प्रदीप राणा, कपिल डंगवाल, बीआरसी सुशील सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed