फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ARTO seals four vehicles, challans eight

एआरटीओ ने चार वाहन किए सीज, आठ का चालान काटा

Mon, 26 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
ARTO seals four vehicles, challans eight
एआरटीओ ने कस्बा लंढौरा में डग्गामार स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार वाहन सीज किए गए। जबकि आठ अन्य वाहनों के चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान सड़कों पर कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। कई वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से इन दिनों स्कूली बसों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को दोपहर ढाई बजे एआरटीओ प्रवर्तन ज्योति शंकर मिश्रा टीम के साथ लंढौरा में पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने डग्गामार स्कूली वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पाया कि एक स्कूली वैन काफी समय से बिना पंजीकरण के ही संचालित हो रही थी। एआरटीओ ने इसे सीज कर चौकी में खड़ा कर दिया। इसके अलावा तीन अन्य वाहनों को भी सीज किया गया। वहीं ओवरलोड होकर दौड़ रही ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों का चालान काटा गया। लोडर का भी ओवरलोडिंग में चालान काटा गया। कुछ ही देर में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का चालकों को पता चल गया। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर सन्नाटा पसर गया। एआरटीओ ने बताया कि जो स्कूली बस बिना मानक पूरे किए संचालित हो रहे हैं, उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि बिना कागजों के संचालित होने वाले वाहन सीज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed