फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Arsh in Haridwar, BJP on the floor in Bhagwanpur

हरिद्वार में अर्श पर तो भगवानपुर में फर्श पर रही भाजपा

Fri, 11 Mar 2022 08:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Arsh in Haridwar, BJP on the floor in Bhagwanpur
इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही बसपा का विभिन्न सीटों पर वोटों का प्रतिशत कम, ज्यादा रहा। भाजपा ने हरिद्वार सीट पर 55.45 प्रतिशत तक वोट लेकर जीत दर्ज कराई। भगवानपुर सीट पर भाजपा को केवल 12.22 प्रतिशत वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी हरिद्वार ग्रामीण सीट पर सबसे अधिक 46.59 प्रतिशत वोट प्राप्त किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ये भी स्थिति स्पष्ट हो गई कि किस पार्टी का किस सीट पर कितना जनादेश है। साथ ही ये भी साफ हो गया कि अब पार्टी को किस सीट पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इस बार भाजपा को हरिद्वार विधानसभा सीट पर प्रत्याशी मदन कौशिक के नेतृत्व में सबसे ज्यादा 55.45 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। भगवानपुर सीट पर सत्यपाल सिंह महज 12.22 प्रतिशत वोट ही प्राप्त कर सके। इसके अलावा रानीपुर, रुड़की, झबरेड़ा, हरिद्वार ग्रामीण और ज्वालापुर सीट पर भी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा। वहीं कांग्रेस ने सर्वाधिक वोट प्रत्याशी अनुपमा रावत के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बटोरे। यहां कांग्रेस का वोट प्रतिशत 46.59 रहा। कांग्रेस खानपुर सीट पर प्रत्याशी सुभाष सिंह के नेतृत्व में मात्र 5.54 प्रतिशत वोटों पर आकर सिमट गई। पार्टी ने लक्सर सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर हार के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही इस बार उभरकर आई बसपा जिले में तीसरी मजबूत पार्टी बन गई है। बसपा ने सबसे अधिक लक्सर सीट पर 42.77 प्रतिशत वोट प्राप्त किए। इसके अलावा मंगलौर में भी 37.18 प्रतिशत वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं भगवानपुर सीट पर हार के बावजूद 40.49 प्रतिशत वोट प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य किसी सीट पर बसपा कोई कमाल नहीं कर पाई। वहीं खानपुर सीट पर तीनों पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए निर्दलीय प्रत्याशी ने 34.18 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed