फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Appeal to hear from the court on promotion

पदोन्नति पर कोर्ट से सुनवाई करने की अपील

Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Appeal to hear from the court on promotion
रुड़की। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने बैठक कर आंगनबाड़ी पदोन्नति मामले में कोर्ट में चल रहे मामले में जल्द सुनवाई कर फैसला सुनाने की अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति होनी है, वे अपनी पदोन्नति की आयु भी पूरी करने वाली हैं। ऐसे में सभी मानक पूरे करने के बावजूद अधिकतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना पदोन्नति के ही रिटायर हो जाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों की बैठक सालियर में हुई। इसमें संघ की प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति संबंधी मामला कोर्ट में दायर है। इस मामले में अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है, जबकि अधिकतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी आयु पूरी करने वाली हैं वे पदोन्नति के सभी नियम पूरे कर रही हैं। ऐसे में कोर्ट से कोई फैसला नहीं आने पर इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति अटकी हुई है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की आयु का ध्यान रखते हुए कोर्ट से इस प्रकरण में शीघ्र सुनवाई करने की अपील की गई है। इस दौरान पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 25 हजार और सहायिकाओं को 15 हजार रुपये वेतन दिए जाने की मांग भी उठाई। बैठक में नीलम सैनी, पूनम सैनी, सुषमा, भावना सैनी, शिवलता, बबली, मुन्नी, लता, सोनिया, रोशनी, कमलेश सैनी, रेखा सैनी और रविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed