फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ansh and Abhay won the fancy dress competition

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अंश और अभय ने मारी बाजी

Mon, 30 Aug 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ansh and Abhay won the fancy dress competition
रुड़की स्थित केंद्रीय विद्यालय न.1 में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों द्वा? - फोटो : ROORKEE
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में जन्माष्टमी और संस्कृत सप्ताह के तहत हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा एक के अभय और कक्षा छह के अंश कांत मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। अन्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने परचम लहराया। प्रधानाचार्य ने विजयी रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जन्माष्टमी भी मनाई गई। प्रधानाचार्य वीके त्यागी ने कहा कि यह पर्व पूरी दुनिया में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच अनेक प्रतियोगिताएं कराई र्गइं। जन्माष्टमी की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से अभय गिरी, प्रशांत, पृथ्वी राज, शताक्षी और कृष्णा तोमर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, कक्षा छह से आठ वर्ग में कक्षा छह के अंश कांत मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में कक्षा नौ की प्रशस्ति श्रीवास्तव, नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 11 की लवीना कल्याणी, पोस्टर मेकिंग में कक्षा छह की तनु और कक्षा 12 वर्ग में अंजलि ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत भी अनेक प्रतियोगिताएं र्हुइं। निबंध लेखन में कक्षा छह के आयुष प्रसाद और कक्षा नौ की रिया पहले स्थान पर रहीं। श्लोक वाचन में कक्षा छह के आयुष प्रसाद और कक्षा नौ की प्राप्ति सिंह पोसवाल ने बाजी मारी। कहानी लेखन में कक्षा आठ के सिद्धार्थ और कक्षा 12 की श्रुति अंथवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। कथा वाचन में कक्षा छह के आयुष प्रसाद और कक्षा नौ की प्राप्ति सिंह पोसवाल ने बाजी मारी। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठ की हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विभाग से चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा तीन की दृष्टि पंत और कक्षा पांच की उन्नति ने बाजी मारी। उप प्रधानाचार्य अंजू सिंह ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed