फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Another clerk found involved in fake documents

फर्जी दस्तावेज में एक और क्लर्क की मिली संलिप्ता

Wed, 04 Mar 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Another clerk found involved in fake documents
दो मकान मालिकों के फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में नगर निगम के एक और क्लर्क की संलिप्ता जांच में सामने आई है। पुलिस जल्द ही क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई कर शिकंजा कस सकती है। पुलिस ने इस मामले में सभी दस्तावेज लेकर दोनों मकान मालिकों के बयान दर्ज किए हैं। इससे पहले भी कागजों में गड़बड़ी के मामले में निगम के एक क्लर्क की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले दो मकान मालिकों ने करीब 20 दिन पूर्व सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि नगर निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते कुछ लोगों ने उनके मकान के फर्जी दस्तावेज बनवाए और मकान बेच दिए। तभी से पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने नगर निगम संबंधी सभी दस्तावेज अपने कब्जे में भी लिए हैं और दोनों मकान मालिकों से जानकारी जुटा रही है। इस मामले में पुलिस ने दोनों मकान मालिकों के बयान भी दर्ज किए हैं। बयान दर्ज करने और दस्तावेजों की जांच में नगर निगम के क्लर्क की गड़बड़ी में संलिप्ता पाई गई है। माना जा रहा है कि क्लर्क के खिलाफ पुलिस की ओर से जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी बारु सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम के एक बाबू की संलिप्ता सामने आई है और अभी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed