फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Angry married woman left home for not performing home entry ceremony

गृह प्रवेश रस्म न करने से नाराज विवाहिता ने नहीं किया प्रवेश

Tue, 23 Nov 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Angry married woman left home for not performing home entry ceremony
रुड़की। गृह प्रवेश की रस्म अदायगी न करना एक विवाहिता को इतना नागवार गुजरा कि उसने घर में प्रवेश करने से ही इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वह ससुराल वालों से भिड़ गई और हंगामा हो गया। इसके बाद विवाहिता अपने पिता के साथ वापस मायके चली गई।
विज्ञापन

हरिद्वार निवासी एक विवाहिता की शादी करीब दो साल पूर्व रुड़की के मोहनपुरा में हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वालों से उसका मनमुटाव हो गया, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। इस बीच दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन युवक पक्ष ने उसे रखने से इनकार कर दिया। इस पर विवाहिता ने ससुराल में प्रवेश दिलाने के लिए कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट ने विवाहिता को ससुराल में प्रवेश कराने के लिए पुलिस को आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस विवाहिता को ससुराल में प्रवेश कराने के लिए पहुंची। इस बीच विवाहिता ने गृह प्रवेश की रस्म अदायगी करने की जिद पकड़ ली, लेकिन ससुराल वालों ने दोबारा गृह प्रवेश की रस्म अदायगी करने से इनकार कर दिया। ससुरालियों का इनकार करना विवाहिता को इतना नागवार गुजरा कि उसने घर में प्रवेश करने से इनकार कर दिया और भड़क गई। बाद में विवाहिता अपने पिता के साथ वापस हरिद्वार चली गई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि पुलिस विवाहिता को लेकर ससुराल पहुंची थी, जहां पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता पिता के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed