फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anger among candidates due to postponement of interview

साक्षात्कार स्थगित होने से अभ्यर्थियों में गुस्सा

Wed, 29 Dec 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Anger among candidates due to postponement of interview
जिला सहकारी बैंक में वर्ग-चार की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को यहां बुलाकर साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया। इससे प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों ने गुस्सा जाहिर किया। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। ये पहला मामला नहीं जब इन भर्तियों पर उंगली उठी हो, इससे पहले भी भर्ती प्रक्रिया विवादों में फंस चुकी है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक मुख्यालय बीटीगंज में कुछ समय पहले वर्ग-चार में सहयोगी और गार्ड की भर्तियां निकाली गई थीं। उस दौरान कुछ भाजपा नेताओं ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया था। तब कुछ समय के लिए भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई और अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुधवार और शुक्रवार को बुलाया गया था। बुधवार को प्रदेशभर से अभ्यर्थी साक्षात्कार देने पहुंचे थे। आरोप है कि यहां पहुंचने पर उन्हें किन्हीं कारणों से साक्षात्कार स्थगित करने का नोटिस चस्पा मिला। जब उन्होंने अधिकारियों से जानने का प्रयास किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि चस्पा नोटिस पर किसी अधिकारी के आदेश नहीं है। इस पर कुछ ही देर बाद दोबारा नोटिस चस्पा कर दिया गया, जिसमें निबंधक सहकारी समितियां, देहरादून का 28 दिसंबर का आदेश था। इसमें साक्षात्कार स्थगित होने का कारण भर्ती प्रक्रिया में धांधली की शिकायत थी। ऐसे में अभ्यर्थियों ने सहायक निबंधक मान सिंह सैनी से संपर्क किया। अभ्यर्थियों के अनुसार उन्होंने दोबारा तारीख तय कर साक्षात्कार कराने की बात कही है। वहीं, जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक प्रदीप चौधरी का कहना है कि साक्षात्कार प्रक्रिया निबंधक के निर्देशानुसार रोकी गई है। कारणों को वही स्पष्ट बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed