फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Amount withdrawn from farmer's account using farmer code

ृषक कोड का फर्जी तरीके से प्रयोग कर निकाली रकम

Tue, 07 Dec 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Amount withdrawn from farmer's account using farmer code
एक किसान ने गन्ना पर्यवेक्षक पर उसके बंद पड़े कृषक कोड का फर्जी तरीके से प्रयोग कर पैसे निकालने का आरोप लगाया है। किसान के पास समिति की ओर से पैसा वसूली नोटिस पहुंचा तो इसकी जानकारी मिली। किसान ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन

गन्ना समिति हर किसान को एक विशेष कृषक कोड जारी करती है। कृषक कोड के माध्यम से किसान अपना गन्ना शुगर मिल में सप्लाई करते हैं। कोड पर समिति किसानों को खाद आदि भी उधार उपलब्ध कराती है। क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी किसान सुखबीर सिंह ने ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा को पत्र भेजकर बताया कि उन्हें कृषक कोड 16130 जारी किया गया है। वर्ष 2006-07 से वह इस कोड पर लेनदेन करते आ रहे हैं। समिति द्वारा पहले उन्हें 16125 कृषक कोड जारी किया गया था। वर्ष 2006-07 से उन्होंने इसपर लेनदेन बंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में तत्कालीन गन्ना पर्यवेक्षक ने फर्जी तरीके से उनके बंद पड़ी कृषक कोड संख्या का इस्तेमाल कर चेकबुक जारी कराकर उनके खाते से रकम निकाल ली। मामले की जानकारी उन्हें तब मिली जब गन्ना समिति की ओर से 58606 रुपये की वसूली का नोटिस घर भेजा गया। उन्होंने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर, प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक का कहना है कि चेकबुक किसान के ही पास है और चेक पर किसान के ही हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed