{"_id":"62b750d0199b365a9928d2b4","slug":"ambulance-accident-in-roorkee-roorkee-news-drn4155666145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से मरीज को ला रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से मरीज को ला रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरगंज दिल्ली से मरीज को एम्स ऋषिकेश लेकर आ रही जिला अस्पताल देहरादून की एंबुलेंस नारसन बॉर्डर के पास मुंडियाकी में ट्राले को ओवरटेक करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मरीज और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मरीज को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस गोपाल रावत पुत्र राम गोपाल निवासी हल्द्वानी को लेकर ऋषिकेश एम्स जा रही थी। एंबुलेंस में उनकी पुत्री और मनोज बहुगुणा भी साथ थे। बताया जा रहा है कि नारसन की तरफ से एक लंबा ट्राला मंगलौर की तरफ आ रहा था जो अपनी साइड में चल रहा था। एंबुलेंस भी नारसन की तरफ से मंगलौर जा रही थी।
एंबुलेंस के चालक द्वारा ट्राले को ओवरटेक करने की कोशिश की गई। इस कोशिश में एंबुलेंस आगे से टकरा गई और साइड से क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस के चालक और आगे बैठे मनोज बहुगुणा घायल हो गए। दिल्ली से लाए जा रहे मरीज की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 108 के जरिए मरीज को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली मंगलौर में खड़ा किया गया है।