{"_id":"6255ac9842cff1455230a98b","slug":"ambedkar-s-statue-ruined-villagers-uproar-roorkee-news-drn4089121188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर की प्रतिमा की खंडित, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर की प्रतिमा की खंडित, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। साथ ही प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों को चिह्नित करने का आश्वासन दिया।
खानपुर थानाक्षेत्र के हस्तमौली गांव में एक समुदाय के लोगों ने आबादी से लगी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रखी है। सोमवार रात किसी ने प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में वह इकट्ठा हो गए। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों की बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना था कि असामाजिक तत्वों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के इरादे से जान बूझकर प्रतिमा को खंडित किया है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। वहीं, बाद में बैठक कर क्षतिग्रस्त प्रतिमा हटाकर नई प्रतिमा लगवाने की ग्रामीणों में सहमति बनी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा खंडित करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।