फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Along with education, discipline and social responsibility are also essential

Roorkee News: शिक्षा के साथ अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी

Thu, 13 Aug 2026 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Along with education, discipline and social responsibility are also essential
सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन और महाविद्यालयी जीवन से परिचय कराने के मकसद से तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम 12 से 14 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सौरभ भूषण शर्मा ने शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को जरूरी बताया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सौरभ भूषण शर्मा, सचिव प्रबंध समिति एवं प्रदेश संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तराखंड ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश उच्च शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं। छात्राएं बड़े सपने देखें, निरंतर मेहनत करें और अपने माता-पिता व संस्थान का नाम रोशन करें। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के एक पेड़ मां के नाम, हर घर तिरंगा और नशा मुक्त भारत अभियानों की जानकारी देते हुए छात्राओं को इनकी शपथ दिलाई। प्रत्येक छात्रा को मां के नाम पौधा भेंट किया गया जबकि हर घर तिरंगा के तहत तिरंगे वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग ने की। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफेसर अलका आर्य ने बताया कि इन गतिविधियों का मकसद छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से आत्मीय रूप से जोड़ते हुए उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. भारती शर्मा ने बताया कि अभियानों से करीब 22 ग्रामों से जुड़ी छात्राओं को जोड़ा गया है। डॉ. कामना जैन ने बताया कि कार्यक्रम में एंटी-रैगिंग जागरूकता, मेंटर-मेंटी परिचय, खेल, आई हैव ए ड्रीम सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed