फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Alleged death of daughter due to negligence in treatment

इलाज में लापरवाही से बेटी की मौत होने का आरोप

Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Alleged death of daughter due to negligence in treatment
एक व्यक्ति ने डीएम, एसएसपी और सीएमओ को पत्र भेजकर एक नर्सिंग होम के संचालक पर उसकी बेटी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आरोप है कि लापरवाही के कारण सैप्टिक होने के चलते बेटी की जान चली गई। व्यक्ति ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लक्सर नगर निवासी इस्तेकार ने डीएम, एसएसपी और सीएमओ को भेजे पत्र में कहा है कि मई में उनकी बेटी शाहजहां (17) के पेट में कुछ दिक्कत हुई थी। परिजनों ने रुड़की के एक डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने भर्ती कर इलाज करने की बात कही, लेकिन कोरोना के चलते हरिद्वार और रुड़की के अस्पतालों में जगह नहीं मिली। लिहाजा उन्होंने लक्सर-रायसी मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम में बेटी को भर्ती करा दिया। नर्सिंग होम संचालक ने ऑपरेशन में एक लाख साठ हजार रुपये खर्चा आने की बात कही। पूरी रकम जमा करने के बाद ऑपरेशन कर डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया। आरोप है कि तीन दिन बाद बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह उसे नर्सिंग होम में लेकर गए तो डॉक्टर ने दूसरी जगह दिखाने की बात कही। वह बेटी को लेकर देहरादून गए। यहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने गलत ऑपरेशन करने की वजह से सैप्टिक होने की बात कही। पीजीआई में भर्ती कराने के अगले दिन ही उसकी मौत हो गई। उधर, नर्सिंग होम संचालक का कहना है कि मरीज अस्पताल से बिल्कुल सही गया था। आरोप पूरी तरह से गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed