फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegation of wrongly withdrawing lakhs of rupees

Roorkee News: गलत तरीके से लाखों की रकम निकालने का आरोप

Thu, 20 Mar 2025 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Allegation of wrongly withdrawing lakhs of rupees
ग्राम पंचायत ग्राम किशनपुर जमालपुर में ग्राम पंचायत सचिव पर गलत ढंग से ग्राम निधि के खाते से लाखों की रकम निकालने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान परवीन ने ग्रामवासियों व प्रधान संगठन के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान परवीन ने कहा कि उनके पद का प्रकरण उच्च न्यायालय नैनीताल में विचाराधीन है। 7 मार्च 2025 को सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली द्वारा फैसला उनके हक में सुनाया था। इसके बावजूद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को दरकिनार करते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सचिन चौहान द्वारा गलत ढंग से आधी अधूरी सड़क का साढ़े नौ लाख रुपये का भुगतान किया है। वहीं 9 मार्च रविवार के दिन एक नई फर्म दर्ज कर उसके नाम पर 53 नए मजदूर दर्शाए गए। इनमें से किसी ने भी सड़क निर्माण में मजदूरी नहीं की। ज्ञापन में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed