{"_id":"60c8eb038ebc3e2d47799969","slug":"allegation-of-substandard-material-in-bridge-construction-uproar-roorkee-news-drn3816944177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगा ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगा ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खानपुर। पुल में घटिया सामग्री, मानकों की अनदेखी और पुल के पिलर की गहराई कम होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
खानपुर क्षेत्र की पश्चिम दिशा में सोलानी नदी बहती है। सोलानी नदी से पूर्व की ओर खानपुर क्षेत्र पड़ता है, जबकि पश्चिम की ओर मंगलौर व लंढौरा क्षेत्र आता है। खानपुर क्षेत्र के किसानों की कृषि भूमि मंगलौर क्षेत्र और मंगलौर क्षेत्र के किसानों की जमीन खानपुर क्षेत्र में है। दोनों क्षेत्र के किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए लक्सर से होकर 50 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों की समस्या को दूर करने के लिए सरकार की ओर से पुल निर्माण के बजट का पैसा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को जारी कर दिया गया था। इसके बाद सोलानी नदी पर पुल निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुल निर्माण में घटिया सामग्री, मानकों की अनदेखी और पिलर की जमीन में गहराई कम होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस घाट पर नदी में बहुत दलदल है, लेकिन विभाग की ओर से भूमि तल से जमीन में मात्र 15 मीटर गहराई तक पक्का निर्माण किया जा रहा है। पुल के पिलरों की गहराई कम होने से बरसात के दिनों में यह पुल गिर सकता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुल निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई गई तो वे मौके पर तंबू गाड़कर धरना प्रदर्शन करेंगे। हंगामा प्रदर्शन करने वालों में केपी तोमर, अश्वनी कुमार तंवर, करणपाल सिंह, अजेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, सुभाष चौधरी, राजबीर सिंह, करुणेश कुमार, शौर्य तोमर और जसवीर सिंह आदि शामिल रहे।
हमारे हिसाब से पुल निर्माण में कंपनी की ओर से कोई घटिया सामग्री नहीं लगाई जा रही है। ग्रामीण रेत, बजरी और अन्य सामग्री की लैब में जांच करा सकते हैं। -अखिलेश सैनी, जेई, राष्ट्रीय राजमार्ग