फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Albendazole fed at schools, madrasas and anganwadi centers

स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई गई एल्बेंडाजोल

Thu, 08 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Albendazole fed at schools, madrasas and anganwadi centers
रुड़की रामनगर स्थित ट्विंकलिंग स्टार्स प्ले स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाती शिक? - फोटो : ROORKEE
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बृहस्पतिवार सरकारी व निजी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की गोलियां बच्चों को खिलाई गई।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर सरकार की ओर से एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। इसका उद्देश्य बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाकर कुपोषित होने से बचाया जा सके। पिछले कई सालों में एल्बेंडाजोल खिलाने को लेकर कई स्थानों पर मतभेद सामने आए थे। क्योंकि कुछ लोग एल्बेंडाजोल को लेकर भ्रांतियां समाज में फैला रहे थे। इसके मद्देनजर इस वर्ष अधिकारियों ने पूरी तैयारी की थी। वहीं, किसी भी व्यक्ति द्वारा भ्रांति फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर सरकारी व निजी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल खिलाई गई, लेकिन किसी भी स्थान से एल्बेंडाजोल को लेकर कोई समस्या सामने नहीं आई। हालांकि कुछ बच्चों को अनुपस्थित रहने के कारण दवा नहीं खिलाई जा सकी। इन बच्चों को अब 16 अगस्त को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी।
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई हैं। किसी स्थान से कोई भी दिक्कत सामने नहीं आई है।
- संदीप अरोरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी
सभी स्कूलों में एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई है, जो बच्चे अनुपस्थित होने के कारण छूट गए हैं, उन्हें अब 16 अगस्त को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी।
- रीना राठौर, उप शिक्षाधिकारी
खानपुर में भी खिलाई गई एल्बेंडाजोल
खानपुर। चंद्रपुरी के राजकीय हाईस्कूल, गोवर्धनपुर आर्य कन्या गुरुकुल और होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस मौके पर यजवेद्र आर्य और विवेक सैनी का कहना है कि कृमि शरीर में होने से बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित होता है। इससे वह कुपोषण के शिकार होते हैं। इस मौके पर सेठपाल चौधरी, सीमा, संगीता शर्मा, विशाखा, मोहित कुमार, अंकिता, आशु शर्मा, माही शर्मा आदि छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल खिलाई गई।
विज्ञापन

एल्बेंडाजोल खाने से छात्रा की हालत बिगड़ी
चुड़ियाला। एक छात्रा की एल्बेंडाजोल खाने के बाद हालत बिगड़ गई। शिक्षकों ने परिजनों के साथ छात्रा को भगवानपुर सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद हालत सामान्य होने पर छात्रा को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनहेटी आलापुर में बृहस्पतिवार को बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई गई। दवा खाने के बाद 6वीं की छात्रा दीपाली (10) पुत्री प्रदीप की हालत बिगड़ गई। शिक्षकों ने उसके परिजनों को बुलाया और दीपाली को भगवानपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर उसे छुट्टी दी गई। भगवानपुर सीएचसी के प्रभारी विक्रांत सिरोही ने बताया कि शिक्षक छात्रा को लेकर पहुंचे थे। हालत सामान्य होने पर छात्रा की छुट्टी कर दी गई थी।

खानपुर क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव के सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिला

खानपुर क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव के सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिला- फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed