{"_id":"626fedbca2c3c8731a75ad8b","slug":"aids-spreading-among-youth-using-shared-injection-roorkee-news-drn410627014","type":"story","status":"publish","title_hn":"साझा नशीले इंजेक्शन के प्रयोग से सबसे ज्यादा फैल रही एड्स की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साझा नशीले इंजेक्शन के प्रयोग से सबसे ज्यादा फैल रही एड्स की बीमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के आईईसी (इनफोरमेशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन)
अनुभाग की ओर से एड्स जागरूकता एवं जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जागरूक करने के साथ ही स्वयंसेवी छात्राओं और अनेक शिक्षिकाओं ने एड्स की जांच भी कराई।
आईईसी अनुभाग के टेक्निकल एक्सपर्टवीर सिंह ने महाविद्यालय की स्वयंसेवी छात्राओं को एड्स फैलने के चार प्रमुख कारणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सबसे अधिक यह बीमारी साझा नशीले इंजेक्शन के प्रयोग से युवाओं में फैल रही है। महाविद्यालय की डायरेक्टर मिस जे सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम और जांच शिविर से जागरूकता फैलेगी और देश को 2030 तक एचआईवी एड्स मुक्त करने में मदद मिलेगी। प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने शिविर लगाने के लिए समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पांजलि ने छात्राओं को एड्स के प्रति अन्य पांच लोगों और वह अन्य पांच व्यक्तियों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. अनुपमा वर्मा, डॉ. कोमल, डॉ. आऐशा, डॉ. विजय लक्ष्मी, सीमा पांडे, वंदना, अतिया रहमान के अलावा स्वयंसेवी छात्राएं विदुषी त्यागी, विधि, साक्षी जैन, अर्चना, आरती, आकृति, आंचल पाल एवं निकिता सैनी मौजूद रही। वहीं जांच शिविर की टीम में आईईसी अनुभाग के लैब टेक्नीशियन सिद्धार्थ, राजन, अजय एवं प्रकाश जोशी शामिल रहे। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पांजलि के नेतृत्व में शिविर का संचालन किया गया।