{"_id":"6ad11c2d7640775e1301f1c7","slug":"after-two-days-of-sunshine-rain-has-brought-an-increase-in-the-cold-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1091472-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो दिन की धूप के बाद बारिश ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो दिन की धूप के बाद बारिश ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
दो दिन तक खिली तेज धूप के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही। इसके साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। मंगलवार और बुधवार को तेज धूप के कारण दिन में गर्मी महसूस हो रही थी लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम ठंडा होने से लोगों को हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
जन्माष्टमी के बाद से ही मौसम की अटखेलिया जारी हैं। कभी तेज धूप तो कभी दिन भर ठंडी हवाएं और अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। एक सप्ताह में रुड़की और आसपास के क्षेत्र में दूसरी बारिश है।
बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला। सिविल लाइंस, आजाद नगर, रामनगर और सुभाष नगर समेत विभिन्न बाजारों में सामान्य दिनों के मुकाबले हल्की-फुल्की चहल-पहल रही। नवरात्र के कारण बाजारों में खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
बारिश के बीच लोग छतरी लेकर और रेनकोट पहनकर जरूरी सामान खरीदते नजर आए। लगातार बारिश होने के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही जिससे व्यापारियों की गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।
जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित
मौसम विभाग ने बुधवार को ही हरिद्वार समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था। इसके बावजूद दिनभर हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। लगातार बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में जलभराव और कीचड़ की समस्या भी सामने आई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण आने वाले दिनों में भी लोगों की निगाहें मौसम के मिजाज पर टिकी रहेगी।