फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After the rain, fog hit the crop

आलू और टमाटर की फसल बर्बाद कर सकता है कोहरा

Tue, 11 Jan 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
After the rain, fog hit the crop
तीन दिन हुई बारिश के बाद अब देहात क्षेत्र में कोहरे ने परेशान करना शुरू कर दिया है। कोहरे से सबसे ज्यादा नुकसान आलू और टमाटर की फसल को पहुंच सकता है। किसानों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसान फफूंदनाशक दवा का छिड़काव कर अपनी फसलें बचा सकते हैं।
विज्ञापन

करीब तीन दिन से बदले मौसम के मिजाज से जहां लोग परेशान थे, वहीं फसलों के लिहाज से किसान बारिश से खुश थे। वहीं अब दो दिन से मौसम साफ हो गया है। ऐसे में अब कोहरा आना लाजिमी है। वैसे तो अधिकतर फसलों पर कोहरे का ज्यादा असर नहीं पड़ता है लेकिन बारिश के बाद कोहरा पड़ने से आलू और टमाटर की फसल को ज्यादा नुकसान होता है। इस समय जिले में करीब 850 हेक्टेयर भूमि पर आलू की फसल खड़ी है। रुड़की क्षेत्र में ही करबी 160 हेक्टेयर भूमि पर आलू की फसल खड़ी है। इसके अलावा सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर जिले में टमाटर की फसल खड़ी है। रुड़की उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला ने बताया कि इस समय आलू की फसल लगभग तैयार होने वाली है। इस समय आलू धीरे-धीरे मोटा होने लगता है। ऐसे में यदि कोहरा पड़ेगा तो आलू के खेत में फफूंद आनी शुरू हो जाएगी। ये आलू के ग्रोथ सिस्टम पर असर डालता है और आलू का आकार छोटा हो जाता है। वहीं टमाटर के पेड़ भी कोहरे से बढ़ने बंद हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि आलू की फसल को कोहरे से बचाने के लिए किसान जैविक दवा टाईकोडर्मा या निमोडर्मा का छिड़काव करें। रासायनिक तौर पर डाईयेन एम-45 का छिड़काव कर सकते हैं। ये दोनों दवा फफूंदनाशक होती हैं। फफूंद नहीं होने से आलू पूर्ण रूप से विकसित हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed