फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After disposal of 48 cases, the seized liquor was destroyed

Roorkee News: 48 मामलों का निस्तारण होने पर पकड़ी गई शराब नष्ट की

Sat, 03 May 2025 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
After disposal of 48 cases, the seized liquor was destroyed
पुलिस ने विभिन्न मामलों में बरामद शराब को नष्ट किया है। इसके लिए गठित टीम ने फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की। इस दौरान 48 मुकदमों से संबंधित 100 पेटी अंग्रेजी शराब के 4800 पव्वे, देशी शराब की 24 पेटी के 1146 पव्वे व 82 लीटर कच्ची शराब का निस्तारण किया गया। पुलिस ने थाने के पास जमीन में गड्ढा खोदकर शराब की बोतलें तोड़कर नष्ट कर दी। बता दें कि आबकारी अधिनियम के 48 मामलों का कोर्ट में हाल में ही निस्तारण हुआ है। न्यायालय ने पुलिस को इन मामलों के बरामद माल का निस्तारण करने के आदेश दिए थे। बरामद शराब का निस्तारण करने के लिए एक प्रशासनिक टीम का गठन किया गया था। इसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर, नायब तहसीलदार रुड़की, सहायक अभियोजन अधिकारी रुड़की व झबरेड़ा पुलिस शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed