{"_id":"681f57e32295b072e70cc0d2","slug":"administrative-team-removed-encroachment-from-the-road-roorkee-news-c-5-1-drn1027-686034-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रशासनिक टीम ने मार्ग से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रशासनिक टीम ने मार्ग से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
झिड़ियान ग्रंट गांव में मार्ग पर अतिक्रमण किए जाने पर दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मार्ग से अतिक्रमण हटवाया दिया है। इस दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो जाए, इसको देखते हुए पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही। अतिक्रमण हटाने के बाद मार्ग नाली व सड़क का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
झिड़ियान ग्रंट निवासी एक महिला ने पड़ोस में एक ही परिवार के कई लोगों पर मार्ग पर मिट्टी डालकर पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत महिला ने उप जिलाधिकारी भगवानपुर से की थी। मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए भगवानपुर उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील की एक टीम शनिवार दोपहर गांव पहुंची।
प्रशासनिक टीम ने मार्ग पर डाली गई मिट्टी को खुदवाकर अतिक्रमण हटवा दिया है। अतिक्रमण हटवाते समय मौके ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तहसील प्रशासन टीम ने दोनों पक्ष के लोगों को अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में संतुष्ट भी किया। नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि रास्ते पर अतिक्रमण से पानी निकासी की दिक्कत हो रही थी। इसे लेकर रास्ते से अतिक्रमण हटा दिया गया है। साथ ही सड़क व नाली निर्माण कार्य भी सुचारू करा दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --