{"_id":"5745ec6d4f1c1b0420691d35","slug":"adhar-card-is-necessary-to-get-the-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन पाने के लिए भी जरूरी हुआ आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन पाने के लिए भी जरूरी हुआ आधार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 25 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
adharcart is must
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अन्य योजनाओं के साथ अब समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी होने वाली पेंशनों के लिए भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है, विभागीय निर्देशों के तहत जो लाभार्थी अपना आधार कार्ड जारी नहीं करेगा, उसे आधार कार्ड नहीं बनने का ठोस कारण बताने के बाद ही पेंशन जारी की जाएगी। जिले में एक लाख से अधिक पेंशनधारक विभाग से पेंशन ले रहे हैं।
राशन कार्ड, गैस सिलेंडर आदि योजनाओं की सब्सिडी के लिए पहले ही आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन अब समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी होने वाली पेंशनों के लिए भी आधार कार्ड आवश्यक कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके आदेश शासन की ओर से जिला समाज कल्याण अधिकारी को कर दिए गए हैं जिनमें कहा गया है कि मार्च महीने की पेंशनों के बाद जून में जारी होने वाली त्रैमासिक पेंशनों के लिए आधार कार्ड जमा किए जाएं। समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले में 1,08,812 लोगों को पेंशन दी जा रही है जिनमें सबसे अधिक 80,953 वृद्ध पेंशन जारी की जाती है। इसके अलावा विधवा पेंशन के 16,777 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
विकलांग के लिए 9,182 एवं 1900 लोग किसान पेंशन के लाभार्थी हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्निहोत्री ने बताया कि सभी लाभार्थियों से पेंशन के लिए आधार कार्ड मांगे गए हैं, लाभार्थी अपने संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में जाकर बैंक की पासबुक के साथ एडीओ समाज कल्याण को आधार कार्ड जमा करा सकते हैं। उनका कहना है कि आधार कार्ड जमा नहीं करने पर उन्हीें लोगों को छूट देकर पेंशन दी जाएगी, जिनके आधार कार्ड किसी कारणवश बन ही नहीं सकते हैं।