{"_id":"5d4f0a7c8ebc3e6d1971c093","slug":"action-will-be-taken-against-teachers-who-do-not-take-charge-roorkee-news-drn316006969","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
ट्रांसफर के बाद भी कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है। जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ने उप शिक्षाधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है।
पिछले दिनों शिक्षा विभाग में सालाना अवधि और अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के ट्रांसफर किए गए थे। यह प्रक्रिया विभागीय अधिकारियों ने जुलाई में पूरी कर ली थी। शिक्षकों को नए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन जिले के कई शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने नए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसे विभाग ने गंभीरता से लिया है।
जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने सभी उप शिक्षाधिकारियों को अपने-अपने विकास खंडों से ऐसे शिक्षकों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा है, जिन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उन्हें तीन दिन के भीतर यह जानकारी देनी है। बताया जा रहा है कि शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण न करने का मामला शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक में भी उठा है। जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी के मुताबिक जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।