फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Action taken against 30 landlords in verification drive

Roorkee News: सत्यापन अभियान में 30 मकान मालिकों पर कार्रवाई

Sun, 08 Feb 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 08 Feb 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Action taken against 30 landlords in verification drive
भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान
विज्ञापन

- 200 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
भगवानपुर। एसएसपी हरिद्वार के कड़े निर्देशों के बाद रविवार को भगवानपुर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के बाहरी लोगों को मकान किराये पर देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोतवाली निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने कस्बा भगवानपुर के साथ-साथ मंडावर, कालीनदी और तेज्जूपुर आदि गांवों में घर-घर जाकर जांच की। इस दौरान किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापन किया गया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान मौके पर लगभग 200 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि 30 मकान मालिकों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखे हुए थे। पुलिस ने इन लापरवाह मकान मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 3 लाख रुपये के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed