फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused of using substandard material in drain construction

नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर हंगामा

Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of using substandard material in drain construction
खानपुर क्षेत्र के सिंकदरपुर गांव में लोनिवि द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री लग? - फोटो : ROORKEE
लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने और दरार पड़ने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। साथ ही एसडीएम से शिकायत कर मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लक्सर लोक निर्माण विभाग की ओर से खानपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नाला निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार पर नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि जितनी दूरी तक नाले का निर्माण किया गया है, उसमें अभी से दरार पड़ने लगी है और गंदा पानी किसानों के खेतों में भर रहा है। इसके चलते फसल भी खराब हो रही है। ग्रामीणों ने मार्ग पर टाइल्स के नीचे कोयले की राख डालने पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि यह संपर्क मार्ग पुरकाजी थाना क्षेत्र में निकलता है और वाहनों का ज्यादा दबाव रहता है। ऐसे में टाइल्स जल्द टूट जाएगी और मार्ग खस्ताहाल हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत लोनिवि के जेई और एसडीओ से शिकायत की गई, लेकिन आरोप है कि किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस दौरान अनिल कुमार, श्याम सिंह, शुकल चंद्र, कल्लू, विजयपाल, बबलू, रणवीर, सुखपाल सिह, राजन कुमार, सोनू कुमार, रोबिन कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, लोनिवि के ईई प्रवीण बहुखंडी ने बताया कि मामला अभी जानकारी में आया है। यदि सिकंदरपुर गांव में नाला निर्माण में ग्रामीण घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का आरोप लगा रहे हैं तो जांच कराई जाएगी। जांच में यदि मानक पूरे नहीं मिले तो ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed