{"_id":"67c34ef09d074c1919080f3e","slug":"accused-of-stealing-phone-and-withdrawing-money-from-account-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-631368-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: फोन चोरी कर खाते से पैसे निकालने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: फोन चोरी कर खाते से पैसे निकालने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
यात्री का फोन चोरी कर खाते से 31 हजार रुपये निकाले जाने की घटना का खुलासा करते हुए जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी किया गया फोन और नकदी बरामद की गई है।
जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी शामू ने तहरीर देकर बताया था कि वह 21 फरवरी को शाहजहांपुर जाने के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। इस दौरान किसी ने फोन चोरी कर लिया था। इसके बाद उनके फोन से पेमेंट एप की मदद से खाते से 31 हजार रुपये निकाले गए थे।
रुड़की रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीति कर्णवाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अजीम अहमद, चंद किरण, सन्नी और प्रविंद्र की टीम ने जांच के दौरान मुखबिर व सीसीटीवी की मदद से साहिल उर्फ मुस्तफा निवासी किलकिली रोड कलियर थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की निशानदेही पर फोन, चार्जर और एक हजार की नकदी बरामद की गई।