फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused arrested with ganja sent to jail

गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल

Wed, 15 Sep 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with ganja sent to jail
कलियर में गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

डीजीपी अशोक कुमार की ओर से एसटीएफ के अधीन एंटी ड्रग टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टीम को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि कलियर में एक व्यक्ति गांजा की सप्लाई करने आया है। सूचना पर टीम कलियर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मेहवड़ पुल से शोएब निवासी धोपे की पुलिया निकट मदीना मस्जिद इस्लामनगर, जनपद हापुड़, हाल निवासी बेड़पुर, थाना कलियर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब नौ किलो अवैध गांजा बरामद किया। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। टीम में एसटीएफ से एसआई प्रियंका भारद्वाज, बाबू खान, प्रताप दत्त, अनूप नेगी और कलियर थाने से एसआई गंभीर सिंह तोमर, दीपक रावत शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed