{"_id":"697ba1c0a6aaf6c7bd03245a","slug":"accused-arrested-for-fatal-attack-on-shopkeeper-roorkee-news-c-5-1-drn1027-890189-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दुकानदार पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दुकानदार पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने कस्बे के एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
मंगलौर कस्बे के मानक चौक निवासी स्वाति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मोहल्ले के ही अरुण कुमार ने उसके पिता की हत्या करने की नीयत से उनके गले पर चाकू से वार किया था। इस हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी। इस दौरान आरोपी अरुण कश्यप को मोहल्ले से ही बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद कर लिया गया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कातिलाना हमले के आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।